Advertisement

अंधाधुंध फायरिंग से फिर दहला America, टेक्सास के स्कूल में 19 बच्चों समेत 21 की मौत

America

Share
Advertisement

America के टेक्सास में एक प्राइमरी स्कूल में तगड़ी गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी की घटना में अबतक मृतकों की संख्या 19 से बढ़कर 21 तक पहुंच गई हैं। बता दें की इस घटना में 19 बच्चों के साथ कुल 21 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार टेक्सास के गर्वनर Greg Abbott ने बताया कि गोलीबारी की घटना टेक्सास के उवाल्डे शहर में हुई है। इसके साथ ही बता दें 18 वर्षीय शूटर ने मंगलवार को टेक्सास के एक प्राइमरी स्कूल में जमकर गोलियां बरसा डाली है। इसके साथ ही गर्वनर ने ये भी बताया की हमला करने के बाद शूटर ने खुद को भी गोली मार ली।  

Advertisement

Greg Abbott ने क्या बताया?

रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार Abbott ने बताया कि 18 साल के शूटर की पहचान सल्वाडोर रामोस के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार वो America का नागरिक ही है। स्कूल में मौजूद CCTV  कैमरे में साफ देखा गया की लड़का पहले अपनी गाड़ी से उतरता है और उसके हाथों में एक हैंडगन और बड़ी राइफल मौजद रहती है। बता दें इस स्कूल में 500 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे है। हालांकि ये स्कूल आर्थिक रूप से वंचित छात्रों की पढ़ाई के लिए बनाया गया है।

राष्ट्रपति बाइडेन ने घटना पर दुख जताया

इस घटना पर America के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी दुख जताते हुए कहा कि इस घटना के दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘आज कुछ ऐसे अभिभावक होंगे, जो अपने बच्चे को दोबारा कभी नहीं देख पाएंगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा की उन बच्चों के माता-पिता जो कभी पहले जैसे नहीं रह पाएंगे। बड़ी दुख के साथ बाइडेन ने कहा अपने बच्चे को खोना, अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा होता है। उन्होंने पूरे राष्ट्र से अपील करते हुए कहा की उनके लिए इस अंधेरे के वक्त में मजबूती देने की प्रार्थना करें।

Read Also: Mercedes Benz 300 SLR बनी दुनिया की सबसे महंगी कार, जानें क्यों इसे म्यूजियम में रखा जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *