Advertisement

Aligarh: 10 साल का आशीष बना कंप्यूटर बॉय, अब तक लिख चुका है 5 किताबें

Share
Advertisement

अलीगढ़ में सातवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र आशीष ने कोविड के दौरान ऑनलाइन क्लासेस कर कंप्यूटर में महारथ हासिल कर ली है। वह अपने दोस्तों में कंप्यूटर बॉय के नाम से भी जाना जाता है। 10 साल की उम्र में आशीष अग्रवाल ने कंप्यूटर लैंग्वेज पर कई किताबें लिखी है। वह कोडिंग के मास्टर हैं और अब तक पांच किताब लिख चुके हैं। यह डिजिटल किताबें है। इसमें दो किताबें पाइथन पर दो किताब माइक्रोसॉफ्ट पर व एक किताब जीमेल पर है। इसके अलावा आशीष ने अपने विद्यालय के साथ-साथ कुछ अन्य विद्यालयों की भी वेबसाइट डिजाइन की है।

Advertisement

आशीष अलीगढ़ के महावीर गंज के रहने वाले हैं। उनके पिता अधिवक्ता हैं। अब बेटे की कंप्यूटर की दिशा में लगन को देखते हुए माता-पिता भी उसको पूरा सहयोग कर रहे हैं।  कंप्यूटर बाय आशीष बताते हैं कि वह 7th के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि मुझे कंप्यूटर में कोडिग की जानकारी है। वेब डेवलपमेंट, वेबसाइट बनाना, एप डेवलपमेंट एप बनाना। अभी तो मेने 1-2 ऐप बनाए हैं। मैंने पांच किताबें लिखी है। दो किताबें पाइथन पर और दो किताब माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के बारे में लिखी है।

एक किताब जीमेल के बारे में लिखी है। पाइथन एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है और यह एक एबीसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का एक सक्सेसर है। एक आसान सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिससे आप आप अपने डेली टास्क को ऑटोमेट कर सकते हैं। कंप्यूटर या लैपटॉप बाइनरी भाषा को समझता है जिसमें सिर्फ 0,1 लेटर होते हैं। अभी तक तो मैंने 3-4 वेबसाइट डिजाइन की है। पहले मैंने कंपनी की फ्री कोडिंग क्लास की। उसमें उन्होंने थोड़ा सा बेसिक बताया था, जिस को इंग्लिश आती है वह देखकर समझ लेंगे क्योंकि कंप्यूटर में सारे इंग्लिश से लिखा होता है ऐसे ही मैंने सब समझ लिया। मैं खुद से ही करता हूं। आपको सारा आंसर मिल जाएगा आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं। मैं आगे इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस आईइएस बनना चाहता हूं। 

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मेगास्टार रजनीकांत पहुंचे लखनऊ, सीएम योगी के साथ देखेंगे फिल्म ‘JAILER’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें