Advertisement

चुनावी मौसम में कांग्रेस का सदस्यता अभियान

Share
Advertisement

रिपोर्ट- मज़हर हुसैन

Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अधय्क्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन 26 नवंबर से कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करेगी।

इस अभियान के तहत एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विश्वविद्यालय कालेज, महिला कॉलेज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बाज़ारों में कैनोपी लगाकर सदस्यता अभियान चलेगा।

26 नवम्बर 2021 से शुरू होने वाली ये सदस्यता अभियान 10 दिसम्बर 2021 तक चलेगा। ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार’’ के नारे के तहत 15 दिन में कांग्रेस के एक करोड़ नये सदस्य बनाये जायेंगे।

इस अभियान के तहत हर विधानसभा में न्याय पंचायतों या वार्डो के आधार पर पांच सदस्यीय टीमों का गठन होगा। हर टीम का एक प्रभारी होगा। प्रदेश में लगभग 23000 सदस्यता प्रभारी बनाये जायेंगे।

महाअभियान के लिए सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर-8230005000 होगा।

26 नवंबर यानि संविधान दिवस के दिन गांव, बस्तियों, वार्डों में ‘‘भीम चर्चा’’ और रात्रि भोज का आयोजन होगा। संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के योगदान पर चर्चा होगी। हर सदस्यता टीम प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगी। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर पर नये सदस्य द्वारा मिस्ड कॉल कराना अनिवार्य होगा।

महिला कॉलेजों/महाविद्यालयों के सामने ’’लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’’ बैनर के तहत चलाया जायेगा सदस्यता अभियान । कांग्रेस कार्यकर्ता की कोशिश होगी कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश गाँव गाँव तक पहुँचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *