Advertisement

आमिर खान ने राजा हिंदुस्तानी में 47 बार किया था करिश्मा कपूर को KISS, ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

आमिर खान-करिश्मा कपूर KISS

आमिर खान-करिश्मा कपूर KISS

Share
Advertisement

Amir Khan-Karisma Kapoor Kiss: 90s के दशक में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी जब आमिर खान और करिश्मा कपूर ने इस फिल्म में एक किसिंग सीन दिया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

Advertisement

राजा हिंदुस्तानी 90s के जमाने में आई फिल्म आमिर खान और करिश्मा कपूर के करियर की हिट फिल्मों में से एक है। इतने साल गुजर जाने के बाद भी इस फिल्म और इसके गानों को आज भी पसंद किया जाता है।

फिल्म से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है जब फिल्म के एक सीन ने तहलका मचा दिया था। इस सीन को शूट करने में करिश्मा और आमिर के पसीने छूट गए थे, हालांकि ये पसीने गर्मी की वजह से नहीं बल्कि रीटेक्स की वजह से छूटे थे। क्या है वो किस्सा हम आपको बताते हैं।

राजा हिंदुस्तानी फिल्म अगर आपने देखी हो तो आपको करिश्मा और आमिर की वो पेड़ के नीचे लंबी किस भी याद होगी, जिसने उस जमाने में खलबली मचा दी थी। लेकिन ये किस देखने में जितनी आसान लग रही थी उतनी आसान इसकी शूटिंग नहीं थी। आपको जानकर हैरानी होगी की इस एक किसिंग सीन को शूट करने के लिए आमिर खान ने 47 रीटेक लिए थे। वो भी ऊटी की कड़ाके की ठंड मे। ये पूरा किस्सा करिश्मा कपूर ने राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में बताया था।

करिश्मा ने बताया कि, हमें उस किसिंग सीन के लिए बहुत मुश्किल हुई थी। लोग हमेशा उस किसिंग सीन के बारे में बात करते हैं। लेकिन उस एक सीन को शूट करने में हमें तीन दिन लग गए थे वो भी फरवरी में ऊंटी की ठंड में। उस टाइम ऐसा लग रहा था कि कब खत्म होगा ये किस सीन। जमा देने वाली ठंड में हमने सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक शूटिंग की थी। शूटिंग के दौरान हम लोग कांप रहे थे। इस वजह से सीन के 47 रीटेक किए गए थे।

बता दें कि राजा हिंदुस्तानी उस जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। 6 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan ने जाह्नवी कपूर के साथ की ऐसी हरकत तो मचा बवाल, यूजर्स बोले – ‘थप्पड़ क्यों नहीं मारा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें