हल्द्वानी में ‘महिला रामलीला’ का मंचन, सभी किरदारों का रोल कर रही महिलाएं

हल्द्वानी में चल रही अनूठी रामलीला का मंच, महिला सशक्तीकरण का उदाहरण पेश कर रहा है।इस रामलीला में सभी सभी पात्रों के किरदार महिलाएं निभा रही हैं। महिलाओं की रामलीला को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
रामलीला के मंच पर आमतौर पर पुरुषों का वर्चस्व होता है। रामलीला में महिला किरदारों को भी पुरुष ही निभाते दिखते हैं। लेकिन हल्द्वानी में महिला रामलीला, पुरुषों के इस वर्चस्व को चुनौती देती नजर आ रही है। पुनर्नवा महिला समिति की इस महिला रामलीला में रामायण के सभी पात्रों के किरदार महिलाएं निभा रही हैं।
सीता, कैकेई, मंथरा के साथ ही राम, लक्ष्मण, दशरथ, हनुमान, रावण और तमाम दूसरे पुरुष पात्रों की भूमिका भी महिलाएं ही निभा रही हैं। बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं, महिला रामलीला में अपने अभिनय के जौहर दिखा रही हैं। रामलीला में पुरुष पात्रों के किरदारों को महिलाएं बखूबी निभाती दिख रही हैं।
पुरुष पात्रों के किरदार में महिलाओं का अभिनय दर्शकों को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग हल्द्वानी की इस महिला रामलीला की तसवीरें साझा कर इसे अनूठी पहल बता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस रामलीला को लेकर लिखा है कि आज के दौर की फेमिनिस्ट तस्वीरों में हल्द्वानी की महिला रामलीला की तसवीरों को भी याद किया जाएगा। और हल्द्वानी की महिला रामलीला पर ये विष्लेषण बिल्कुल सटीक है। क्योंकि ये सिर्फ रामलीला का मंचन नहीं है, महिलाओं के सशक्तीकरण का प्रतीक भी है।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand: 11 अप्रैल को प्रत्येक स्कूल में मनाया जायेगा प्रवेशोत्सव – डॉ. धन सिंह रावत