Uttarakhand: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन, सीएम धामी ने की शिरकत

देहरादून में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान होने वाले प्लास्टिक वेस्ट को बड़ी समस्या बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में तीर्थयात्री देवभूमि आते हैं।
लेकिन उनके प्रयोग के बाद जगह जगह फेंके गए प्लास्टिक के कचरे का निस्तारण बड़ी चुनौती बन जाता है। प्लास्टिक वेस्ट से राज्य के पर्यावरण को गंभीर नुकसान का खतरा रहता है। ऐसे में इस समस्या पर काबू पाने के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाना होगा। जिससे प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण से राज्य के पर्यावरण को सुरक्षित रखा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देश- दुनिया में देवभूमि की है। राज्य के साफ सुथरे पर्यावरण का भी अपना एक अलग आकर्षण है। और ये पर्यावरण आगे भी इसी तरह साफ बना रहे इसके लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर सबको मिलकर काम करना होगा।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: पौड़ी के विकास कार्यों की सीएम धामी करेंगे समीक्षा, गढ़वाल आयुक्त को भी मौजूद रहने के निर्देश