विधानसभा में कर्मचारियों की नियुक्ति मामले में हो रही सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के द्वारा दिए गए विधानसभा में भर्ती कराने में पैसे के लेनदेन के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आ गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा में हुई भर्ती पहले ही निरस्त की जा चुकी हैं और पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आपको बता दें कि बीते रोज़ हरक सिंह रावत ने विधानसभा में हुई कर्मचारियों की नियुक्तियों के मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
हरक सिंह रावत ने नियुक्ति में पैसे का लेन देन भी बताया था। साथ ही ये भी कहा था, कि विधानसभा भर्तियों की सही से जांच हो जाए तो आधी सरकार जेल में होगी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में दो टूक कह दिया है, कि विधानसभा में हुई ऐसी नियुक्तियां पहले ही निरस्त हो चुकी हैं और चूंकि मामला कोर्ट के अधीन है।
ऐसे में इस पर ज्यादा टीका टिप्पणी उचित नहीं है। वही इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी हरक सिंह रावत पर तंज कसते हुए कहा है, कि हरक सिंह रावत को गढ़वाल का शेर कहा जाता है, लेकिन शेर की हालत अब क्या हो गई है, वह सबके सामने है। इशारों-इशारों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी हरक सिंह रावत पर जमकर निशाना साधा।
ये भी पढ़ें:Dehradun: कॉपरेटिव बैंक में भर्ती घोटाले पर सीएम धामी का बड़ा बयान
Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन…
Amit Shah in Maharashtra: महाराष्ट्र के धुले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा…
PM Modi in Saran: पीएम मोदी आज यानि सोमवार को बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां कर…
Raebareli: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के सरेनी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा कर प्रदेश…
PM Modi in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि देश कांग्रेस…
Mumbai: चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में…
This website uses cookies.