Uttarakhand: धामी सरकार का एक साल, नई मिसाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार 2.0 ने आज अपने 1 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। सरकार ने अपने 1 साल के कार्यकाल में कई चुनौतियां का सामने करने के साथ कई बड़े निर्णय लेकर भी वर्षों बरस पुरानी समस्याओं को दूर करने का काम किया।
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 1 साल, नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, देहरादून मेयर सहित अफसरों व पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने बातचीत में कहा अधिक से अधिक काम करने की कोशिश की गई है राज्य को उन्नत राज्य बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर रहा।
जब एक ही पार्टी की सरकार को जनता ने दोबारा अपना आशीर्वाद दिया है। वह सभी को विश्वास दिलाते हैं कि जनता ने जो अपेक्षाएं उनसे की हैं। वह उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हमारा पूरा फोकस पर्यटन पर है। पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित होगा।
रिपोर्ट – अशोक कुमार
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: पुलिस के हिरासत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत