Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand News: देवभूमि में धर्मांतरण कराने वालों की खैर नहीं,धर्मांतरण कानून के प्रावधान किए जाएंगे सख्त

Share
Advertisement

उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर धामी सरकार ने धर्मांतरण कानून को सख्त करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए विधानसभा के पटल पर उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक पेश किया गया है। इस विधेयक में जबरन धर्मांतरण पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है। कानून अस्तित्व में आते ही जबरन धर्मांतरण गैर जमानती अपराध होगा।  साथ ही 10 साल तक की सजा का प्रावधान होगा। वहीं सामूहिक धर्मांतरण में दोष साबित होने पर 3 से 10 साल की सजा और 50 हजार जुर्माना किया जाएगा। संशोधन विधेयक में मुख्य रूप से ये प्रावधान किए गए हैं।

Advertisement

विधेयक में ये भी प्रावधान किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने ठीक पूर्व धर्म में परिवर्तन करता है तो उसे कानून में धर्म परिवर्तन नहीं समझा जाएगा। ठीक पूर्व धर्म का मतलब है कि उस व्यक्ति की आस्था, विश्वास से है और जिसके लिए वो स्वेच्छा और स्वतंत्र रूप से अभ्यस्त था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में धर्मांतरण कानून में संशोधन को बेहद जरूरी बताया है। सीएम का कहना है कि तमाम हथकंडों से लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है जिसे उत्तराखंड में कतई नहीं होने दिया जाएगा।

वहीं प्रदेश के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने भी धर्मांतरण कानून को सख्त किया जाना बेहद जरूरी बताया है। सतपाल महाराज का कहना है कि नेपाल और चीन सीमा से लगे क्षेत्र में धर्मांतरण की कोशिशें की जा रही हैं । और ऐसे में प्रदेश और देश की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए कठोर धर्मांतरण कानून बनाने के लिए सदन में संशोधन विधेयक पेश किया गया है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.