UTTARAKHAND: जोत सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला, कह दी ये बातें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। बयान देते हुए उन्होनें कहा कि 2017 से 22 तक बीजेपी सरकार रही। ऐसे में 2022 में दुबारा जनता ने मौका दिया, बावजूद इसके प्रदेश की सरकार ने झूठ बोलकर राज्य को भ्रष्टाचार के दलदल में डूबोने का काम किया।
उन्होनें कहा कि सरकार के नेताओं ने भ्रष्टाचार में सम्मिलित होकर अपना घर भरने का काम किया। UKSSSC, विधानसभा, UKPSC भर्ती घोटाला में भाजपा के नेता समल्लित पाए गए। उनकी बताया कि बेरोजगार संघ ने UKSSSC भर्ती घोटाले का खुलासा किया था। विधानसभा भर्ती मामले में केवल 2016 से लेकर 2021 तक के मामलों पर कार्रवाई की गई।
जबकि समिति की रिपोर्ट में यह सामने आया था, कि विधानसभा का गठन के बाद से हीं 2022 तक की नियमों के विरुद्ध भर्तियां की गई है। इस दौरान आप पार्टी राज्य सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी।
ये भी पढ़ें: मेरी हत्या करने के फरमान जारी हो रहे हैं – स्वामी प्रसाद मौर्या