उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत तहसील खटीमा में आज ब्लॉक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने आम जनता की समस्याओं को सुना। तहसील दिवस में बिजली, पानी, सड़क के साथ ही बरसात का मौसम होने के कारण जलभराव से संबंधित समस्याएं किसानों और आम जनता द्वारा दर्ज कराई गई।
जिलाधिकारी ने दर्ज कराई गई। समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही सड़क बनाने की मांग के लिए अधिकारियों को जल्द ही प्रस्ताव बनाने को कहा। वहीं मीडिया से वार्ता में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदय राज सिंह ने बताया कि जनपद की सीमांत तहसील खटीमा में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुना है कुल 60 जन समस्याएं उनके सम्मुख आई हैं।
जिसमें से अधिकतर को मौके पर ही निस्तारित किया गया है साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाए। वहीं कुछ लोगों द्वारा सड़क बनाने की मांग की गई है। जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा है कि जल्द ही प्रस्ताव बनाकर भेजें ताकि आने वाली मीटिंग में उनके लिए बजट की व्यवस्था की जाए।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: परीक्षण के बाद UCC लागू करने पर बढ़ाएंगे कदम- सीएम धामी
ED arrest Aalamgir: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता…
Meeting with Public: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल…
Amit Shah interview: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट और पुलवामा के मुद्दे दोबारा…
Foods to Avoid Summer: गर्मियों में मौसम में हेल्दी रहने के लिए सबसे आवश्यक है…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में चार चरणों के मतदान हो चुके हैं।…
CM Yogi Jalaun: 15 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन लोकसभा क्षेत्र के उरई…
This website uses cookies.