Advertisement

Uttarakhand: 38 मकानों में आई दरारें, स्थानीय लोगों में दहशत 

Share
Advertisement

Uttarakhand: जोशीमठ के बाद अब चमोली के कर्णप्रयाग में भू-धंसाव के कारण मकानों में आ रही दरारों की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। जोशीमठ के बहुगुणा नगर में 38 मकान भू धंसाव के कारण दरारों से प्रभावित हो चुके हैं। मकानों में दरारों के कारण भवनों की हालत जर्जर है और ये सभी मकान रहने लायक नहीं रह गए हैं। भवनों में दरार की जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम ने मौके पर जायजा लिया है।

Advertisement

प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

जांच के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रभावित परिवारों को नगरपालिका भवन और आईटीआई कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। शिफ्ट किए गए परिवारों को रोजमर्रा का जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया है। कर्णप्रयाग से प्रभावित परिवारों को शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन नगर में हो रहे भू-धंसाव और मकानों में दरारों के कारण को लेकर प्रशासन से स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

स्थायीय लोगों के अनुसार कर्णप्रयाग में 12 साल पहले सब्जी मंडी बनने के बाद भू-धंसाव होने से दरारें आनी शुरू हुईं। हर साल मानसून के दौरान समस्या और बढ़ती रही। रही सही कसर खराब ड्रेनेज सिस्टम ने पूरी कर दी। लोगों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर लगातार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। यही वजह है कि आज हालात इतने बदतर हो गए हैं, कि उन्हें अपने घरों से बेघर होकर विस्थापित होने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी में जुटी सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *