Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand: कांग्रेस महानगर ने कांग्रेस कार्यालय से नगर निगम का किया घेराव, निकाला पैदल मार्च

Share
Advertisement

देहरादून में कांग्रेस महानगर द्वारा कांग्रेस कार्यालय से नगर निगम देहरादून तक पैदल मार्च निकाल कर निगम के घेराव का काम किया। बता दें कि मलीन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने और मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा अर्जित की गई अकूत संपत्ति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम घेराव करने पहुंचे।

Advertisement

लेकिन बड़ी मात्रा में पुलिस बल भी वहां पर तैनात किया गया था। जिसके चलते नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गेट के बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गेट पर चढ़कर और धक्का-मुक्की कर गेट को खोल दिया गया।

ऐसे में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम के प्रांगण में मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ लगातार नारे प्रदर्शन किए गए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि जब तक मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं दिया जाता तब तक कांग्रेस द्वारा इसी प्रकार प्रदर्शन किया जाता रहेगा।

रिपोर्टर- अशोक कुमार

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ की बैठक

Recent Posts

Advertisement

छत्तीसगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…

May 20, 2024

बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…

May 20, 2024

बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…

May 20, 2024

LokSabha Election live: शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 73 प्रतिशत वोटिंग

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

कांग्रेस शासन में सुबह की शुरुआत घोटाले और शाम का अंत आतंकी हमलों से होता था- सीएम योगी

CM Yogi in Kurukshetra: हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व…

May 20, 2024

छात्रा का आरोप, हाथ पकड़कर दूसरे कमरे में ले जाकर गुरुजी करते हैं गंदी-गंदी बात

Nalanda news: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं…

May 20, 2024

This website uses cookies.