गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद चारधाम यात्रा के प्रवेश स्थल ऋषिकेश में यात्रियों का स्वागत करेंगे। सरकार यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की योजना भी बना रही है।
भूस्खलन और अन्य कारणों से लंबा जाम में फंसने पर यात्रियों को जलपान और बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने शासन को अधिकारियों को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यात्रियों के स्वागत के लिए सरकार विशेष तैयारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सरकार के अन्य मंत्री और अधिकारी ऋषिकेश में यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत करेंगे।
हेलीकॉप्टर से यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी होगी। कुल मिलाकर राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को तकरीबन अंतिम रूप दे दिया है। सीएम ने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं कि देश-दुनिया से आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसके लिए सरकार की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।
रिपोर्ट: अशोक कुमार
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग अलर्ट
PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…
CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…
CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…
Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…
Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…
Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…
This website uses cookies.