Uttarakhand: सीएम धामी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को दिए पुरस्कार

Share

देहरादून में देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने  विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कार दिए। 

देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को खेल रत्न और प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड से पुरस्कृत किया। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में 2021 और 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार राशि के रूप में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की राशि दी गई। खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार इन खिलाड़ियों को दिए गए।

कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत से जिन खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है, उनका सम्मान करके सभी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति बनाई गई है। सरकारी नौकरियों में खेल कोटा फिर से लागू किया गया है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।

सीएम धामी ने कहा कि इन योजनाओं के जरिए खिलाड़ियों को जरूरी सुविधा दी जा रही है। जिससे राज्य़ के खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले और वो देश दुनिया में राज्य का नाम आगे भी इसी तरह रोशन करते रहें।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: सीएम ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *