Uttarakhand: सीएम धामी ने गिनाईं मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां

केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर देहरादून में मीडिया से संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी मोदी सरकार के कार्यकाल में उन योजनाओं पर काम शुरू हुआ जिनका प्रदेशवासी सपना ही देखा करते थे।
केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर देहरादून में मीडिया से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले व्यक्तिगत हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। लेकिन 2014 के बाद जो भी योजनाएं लाई गई हैं, वो सभी देश की आम जनता को समर्पित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं वहीं आज पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान भी बढ़ा है। सीएम ने कहा कि 2014 के बाद देश की कार्यसंस्कृति भी बदली जिससे देश के एक बड़े वर्ग का उत्शान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव है। पिछले नौ सालों में देवभूमि में विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के जरिए मोदी सरकार ने पहाड़ पर रेल का प्रदेशवासियों का सपना पूरा किया जिसके बारे में पहले लोग सिर्फ कल्पना ही करते थे।
सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के जनकल्याण के कामों को लेकर महाजनसंपर्क अभियान में बीजेपी कार्यकर्ता घर घर जाएंगे। और जनता के आशीर्वाद से 24 में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर पहले से भी ज्यादा मतों के अंतर से पार्टी को जीत हासिल होगी।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर शुरू हुआ बीजेपी का मंथन