Advertisement

Uttarakhand: गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आगाज

Share
Advertisement

राज्यपाल रिटायर्ड ले. ज. गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ ही गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आगाज हुआ। अभिभाषण में सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियां और भविष्य का विजन सदन के सामने रखा गया।

Advertisement

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र में हिस्सा लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ ही विपक्ष के विधायक विधानसभा पहुंचे।  राज्यपाल रिटायर्ड ले. ज. गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र का आगाज हुआ। इससे पहले राज्यपाल के विधानसभा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों गिनाई गईं। साथ ही भविष्य का विजन सदन के सामने पेश किया गया। अभिभाषण के बाद राज्यपाल ने कहा कि गैरसैंण आकर सदन की कार्यवाही का हिस्सा होना उनके लिए गौरव का क्षण है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण नए उत्तराखंड का संकल्प है।

गैरसैंण में लंबे अंतराल के बाद विधानसभा का सत्र आहूत हुआ है। बजट सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट पेश किया जाएगा। साथ की कई विधेयक सदन पटल पर रखे जाएंगे। जनता से जुड़े कई सवाल भी सदन में रखे जाएंगे जिनपर सत्ता पक्ष और विपक्ष का आमना सामना होगा।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: जोशीमठ आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा, 1.88 करोड़ की राशि का प्रभावितों को दिया गया चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *