Advertisement
Uttarakhand

उत्तरांखड: कल होगी BJP विधायक दल की बैठक, CM के नाम का होगा ऐलान?

Share
Advertisement

उत्तराखंड/दिल्ली: उत्तराखंड (Uttrakhand) में मुख्यमंत्री फेस कौन होगा इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami), मदन कौशिक (Madan Kaushik) और रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा की।

Advertisement

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार

दिल्ली में उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) बोले 24 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है, एक प्रक्रिया के तहत कल सुबह 11 बजे नए विधायकों के शपथ ग्रहण का समारोह रखा गया है। विधायक दल की बैठक कल शाम को होगी।

कल होगी BJP विधायक दल की बैठक

पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने एक मिथक तोड़ा है और लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय नेतृत्व इसे (मुख्यमंत्री के चेहरे पर) तय करेगा। आपको बता दें प्रदेश में मुख्यमंत्री को लेकर तीन नाम प्रमुखता से उठ रहे हैं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का नाम लगातार उठ रहा है।

सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत सिंह गौतम ने हिंदी खबर से बातचीत में कहा लगातार बैठकों का दौर जारी है आला कमान जल्दी तय कर लेंगे किस को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी कौन सीएम का चेहरा होगा। लेकिन जिस तरीके से महिलाओं की भागीदारी उत्तराखंड की सरकार बनाने में रही है इस बार महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए युवा चेहरे भी मंत्रिमंडल में होने चाहिए।

Recent Posts

Advertisement

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…

April 30, 2024

Bihar: संविधान को बदलना और आरक्षण को समाप्त करना चाहती है भाजपा- शक्ति सिंह यादव

Shakti yadav in forbesganj: आरक्षण भाजपा और आरएसएस के लिए गले की फांस बन गई…

April 30, 2024

Ayodhya: कल अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी. इस दौरान…

April 30, 2024

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में दिग्गजों की अग्नि परीक्षा , इन सीटों पर ठोक रहे ताल…7 मई को वोटिंग

MP Politics: मध्य प्रदेश में पहले दो चरणों में कुल 13 सीटों पर चुनाव प्रचार…

April 30, 2024

अनोखी शादीः युवक ने किन्नर से रचाई शादी, इलाके में चर्चा

Unique Wedding: निदा फ़ाज़ली साहब का एक शेर है...’दिल में न हो जुरअत तो मोहब्बत…

April 30, 2024

Deoria: मैरिज हॉल में करंट लगने से नाबालिग वेटर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुश्री मेरेज हाल…

April 30, 2024

This website uses cookies.