Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand: बाजपुर नगर पूरी तरह जलमग्न हो गया चारो तरफ पानी ही पानी है, खेत हों या हों खलियान

Share
Advertisement

तीन दिन से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए एक मुसीबत बन कर आई हो लेकिन आई बाढ़ के बाद अब राजनैतिक व गैर राजनैतिक पार्टियां तथा जिला प्रशासन नींद से जाग गया है और अपनी अपनी उपस्थित दर्ज कराने की होड़ में जुट गया। ऐसा ही कुछ मैदानी क्षेत्र के उधम सिंह नगर में देखने को मिल रहा है। जहां जिला प्रशासन एक साल तक कुंभकरण की नींद सोया रहा और अब बाढ़ आने के बाद लोगों का दुःख दर्द जानने बाढ़ क्षेत्रों में पहुँच गए।

Advertisement

इसी के साथ बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक एवं नेता प्रति पक्ष यशपाल आर्य भी 10 कदम आगे निकले क्योंकि अब से 10 वर्ष से अधिक समय यहाँ के विधायक हैं लेकिन अब तक वह भी गहरी नींद सोते रहे। जिसके बाद जब मीडिया ने यह सवाल किया तब मीडिया के कैमरे के समाने से भागते नज़र आये जोकि मीडिया के कैमरे में लाइव कैद हो गया।

आपको बता दें कि नैनीताल क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश का खामयाजा मैदानी क्षेत्रों को भुगतना पड़ रहा है। जहाँ जनपद के बाजपुर में बाढ़ आ गयी और बाजपुर नगर पूरी तरह जलमग्न हो गया। चारो तरफ पानी ही पानी है, खेत हों या हों खलियान या हों घर सभी तरफ पानी ही पानी दिखाई दें रहा है। जिला प्रशासन से लेकर शासन में हड़कंप मचा हुआ है। जोकि बाजपुर के राजीव नगर और चकरपुर में सैकड़ो घरों में तीन से चार फ़ीट तक पानी आ गया है।

तीन दिन से लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं जिसकी सुध कोई भी राजनैतिक पार्टी नहीं ले रही है। साथ में एक वर्ष तक प्रशानिक अमला गहरी नींद सोता नज़र आया है। जब क्षेत्र में बाढ़ का मंजर पैदा हो गया तब जाकर शासन और प्रशासन नींद से जगा है और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने निकल पड़े। तीसरी बार से बाजपुर के विधायक एवं नेता प्रति पक्ष भी पीछे नहीं रहे। 10 वर्षो से अधिक समय से लगातार बाजपुर से विधायक हैं लेकिन बाढ़ की स्थिति जस की तस बनी हुई है जहाँ लोगो को बाढ़ से राहत नहीं मिली है, लोग इस बार तीन दिन से घरो में कैद हैं और पानी आने से खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर हैं उनकी सुध लेने बाला कोई नहीं है।

डीएम उधम सिंह नगर उदय राज सिंह ने बताया कि जनपद के कई जगह पर बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है जिसको लेकर सभी तहसीलों के एसडीएम को सख्त निर्देश देकर बाढ़ से पीड़ित लोगो को राहत पहुँचाने की बात कही है। जिलाधिकारी ने बाजपुर में जल भराव की समस्या पर उन्होंने बाजपुर में देर सांय जलभराव के विभिन्न केंद्रों का दौरा कर स्थानीय प्रशासन के अलावा लोनिवी तथा सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य में जुट जाने के निर्देश दिये दें दिए हैं। लेबड़ा पुल के दोनो ओर लगे गेटवॉल को दुरुस्त कराते हुए सीलबंद गेटवॉल लगाने, आलापुर माईनर नहर की टेल तक तली झाड़ सफाई कराने के प्रमुखता से निर्देश दिये हैं। उन्होंने, नगर के व्यापारियों को हुई क्षति का आंकलन कर रिर्पोट भेजने के निर्देश एसडीएम बाजपुर को दिये।

रिपोर्ट -सोनू(पारस)

ये भी पढ़ें: बीडीसी: कर्णप्रयाग में 105 दिन में भी हल नहीं हुईं समस्याएं

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. जहां…

May 21, 2024

Azamgarh: आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिये है तरसाना: CM योगी

Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…

May 21, 2024

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

Basti: कांग्रेस व सपा के अनर्थकारी गठबंधन की मंशा अच्छी नहींः CM योगी

Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…

May 21, 2024

This website uses cookies.