Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थापित होंगे 74 वेदर स्टेशन

Share
Advertisement

प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 74 नए वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। जिनसे हिमस्खलन होने से पहले ही इसके संकेत मिल जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को इसकी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर इस काम का जिम्मा डीजीआरआई चंडीगढ़ सौंपा गया है।

Advertisement

प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन होने से पहले ही इसके संकेत मिल जाएंगे। इसके लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 74 वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस काम का जिम्मा रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान, DGRI चंडीगढ़ को सौंपा गया है। इसका खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।

ये बेहद खतरनाक पैटर्न है, जो पर्वतीय इलाकों में बड़ी चिंता की वजह बना हुआ है। पिछले साल अक्तूबर में उत्तरकाशी जिले में ऐसी ही एक भयावह हादसा हुआ था। जिसमें  प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 27 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा प्रबधंन प्राधिकरण, यूएसडीएमए को इस दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश पर यूएसडीएमए ने डीजीआरई चंडीगढ़ को हिमस्खलन वाले क्षेत्रों में वेदर स्टेशन लगाने का काम सौंपा है।

यूएसडीएमए के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मौसम संबंधी जो डाटा मिल रहा है, उसमें हिमस्खलन जैसी घटनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है। इसलिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना को ध्यान में रखते हुए अलग से वेदर स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया गया है। जिनसे संभावित हिमस्खलन को लेकर सटीक आंकड़े मिल सकेंगे। सटीक आंकड़े मिलने से समय पर अलर्ट जारी किया जा सकेगा और जान मान के नुकसान को कम किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: नाचती-गाती महिलाएंओं ने की धान की रोपाई, संजोए हैं हुड़किया बौल की परंपरा

Recent Posts

Advertisement

UP: पोस्टमार्टम हाउस में ‘गंदा खेल’, शव के असली जेवर उतारकर पहना दिए जाते थे नकली

Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे…

June 26, 2024

Kenya Protests: केन्या में नए बिल को लेकर बागी हुए युवा… ब्रेड से लेकर डायपर पर टैक्स…, सरकार को दिखा रहे डिजिटल एक्टिविज्म की ताकत…

Kenya Protests: केन्या में नए बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

June 26, 2024

speaker: आपातकाल का जिक्र करने पर पीएम मोदी ने की लोकसभा अध्यक्ष की तारीफ…कहा – ‘मुझे खुशी है कि…’,

speaker: आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र किया। इसी पर पीएम…

June 26, 2024

UP: ओवैसी के संसद में फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने पर यूपी के मंत्री ने किया पलटवार

UP: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज महोबा पहुंचे. जहां उन्होंने…

June 26, 2024

बारिश में भीगते हुए रील बना रही थी लड़की, तभी हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पांव भागी

Viral Video of Sitamarahi : आज कल अधिकांश लोगों में सोशल मीडिया पर अपलोड करने…

June 26, 2024

Punjab: पंजाब में 3 लाख से अधिक दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी ​​कार्ड किए गए जारी

Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण…

June 26, 2024

This website uses cookies.