Advertisement
Uttarakhand

Uttarakhand: 4 जिलों में 50 किमी के साइकिल ट्रैक का होगा निर्माण- धामी

Share
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चार जिलों में 50 किमी के साइकिल ट्रैक निर्माण का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के 13 जिलों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जायेगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास के पास वृक्षारोपण किया। वन मंत्री सुबोध उनियाल इस मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को जूट के बैग भी दिए। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल में 50-50 किमी के साईकिल ट्रैक बनाये जायेंगे।

राज्य में स्प्रिंग और रिवर रिजुवनेशन बोर्ड भी बनाया जायेगा। सीएम धामी ने सभी 13 जिलों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली एक-एक ग्राम पंचायत को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य पर्यावऱण के लिहाज से काफी संवेदनशील है। राज्य का 70 फीसदी भूभाग वनों से घिरा हुआ है।

सीएम ने कहा कि वनों से होने वाले फायदे को लोगों की आजीविका से जोड़ना होगा, जिससे इकोलॉजी पर आधारित रोजगार को बढ़ावा मिले और पर्यावऱण भी सुरक्षित रहे। इसके लिए सरकार के स्तर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पानी, हवा और पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने होंगे।

Recent Posts

Advertisement

Chhattisgarh : चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महागठबंधन का नेता चुना गया। चंपई सोरेन ने…

July 3, 2024

Hathras Stampede : घटनास्थल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख बोलीं… ‘मैं खुद ही तथ्य-खोजने आई हूं’

Hathras Stampede : हाथरस जिले के सिंकदराराऊ में हुई भगदड़ की घटना के बाद आज…

July 3, 2024

Congress on PM Modi : पीएम मोदी के बयान पर जयराम रमेश ने साधा निशाना, कहा – ‘यह संदेश जाता कि…’

Congress on PM Modi : राज्यसभा में पीएम मोदी ने बुधवार को मणिपुर पर बात…

July 3, 2024

Cricket News : ICC T-20 रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya :  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर…

July 3, 2024

Hemant Soren : एक बार फिर हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के सीएम! चुने गए विधायक दल के नेता

Hemant Soren : झारखंड में महागठबंधन विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में हेमंत…

July 3, 2024

Champions Trophy 2025 :  इस तारीख को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम होंगी आमने-सामने

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है.…

July 3, 2024

This website uses cookies.