Advertisement
Uttarakhand

मसूरी: गढ़वाल जल संस्थान का कार्यालय 4 सितंबर को होगा खाली, 8 किलोमीटर दूर शिफ्ट होगा

Share
Advertisement

मसूरी में गढ़वाल जल संस्थान को चार सितंबर तक अपना कार्यालय खाली करना होगा। न्यायालय ने इसके आदेश दिए हैं। शहर में कार्यालय में लिए भवन नहीं मिलने के कारण कार्यालय को आठ किमी. दूर भिलाडू में शिफ्ट करने की योजना अधिकारियों द्वारा बनाई जा रही है।

Advertisement

जिससे शहरवासियों को जल संस्थान से जुड़े कामों को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पडेगा। मसूरी गढ़वाल जल संस्थान के अधिशासी अभिंयता अमित कुमार ने बताया कि पहले मसूरी गढवाल जल संस्थान का कार्यलाय बहुउद्देशीय टाउन हॉल संचालित किया जाता था। इस बीच टाउनहाल के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने पर कार्यालय निजी मकान में शिफ्ट कर दिया था।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 4 सितंबर तक कार्यालय को अन्य जगह शिफ्ट किया जाना है। परन्तु पूर्व में नगर पालिका प्रशासन द्वारा मसूरी गढ़वाल जल संस्थान के कार्यालय को नगर पालिका परिषद के साथ लगी भूमि में बनाये जाने को लेकर सहमति बनी थी। वह पालिका के बोर्ड से भी उक्त प्रस्ताव को पास किया गया था। परन्तु पालिका परिसर मेे कार्यालय को बनने में दो साल से अधिक समय लग जाएगा। ऐसे में वर्तमान में उनके पास मसूरी शहर में कार्यालय के लिये कोई जगह उपलब्ध नहीं है।

ऐसे हालातों में मसूरी गढ़वाल जल संस्थान को मसूरी से 8 किलोमीटर दूर भिलाडू स्थित जल संस्थान की भूमि पर कार्यालय बनाया जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण वह नगर पालिका प्रशासन से मसूरी के नवनिर्मित टाउन हॉल की छत पर कुछ समय के लिये जल संस्थान के कार्यालय को शिफ्ट करने की मांग की है परन्तु टाउन हॉल मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के पास है और इसे नगर पालिका को हस्तांतरित किया जाना है। जिसमें अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि टाउन हॉल या मसूरी शहर में कार्यालय को शिफ्ट किया जाये परन्तु अगर नहीं हो पाया तो मसूरी के भिलाडू में जल संस्थान की भूमि पर कार्यालय को बनाया जायेगा।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

ये भी पढ़ें: Dehradun: बारिश से हुए नुकसान का जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने किया निरीक्षण

Recent Posts

Advertisement

Hollywood Actress Sharon Tate: एक सपने के घर में हुआ खूनी खेल

Hollywood Actress Sharon Tate: हॉलीवुड की उभरती हुई सितारा शैरन टेट और उनके दोस्तों की…

June 29, 2024

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, 3 की मौत

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में…

June 29, 2024

Khatron Ke Khiladi 14 Promo : सामने आई खतरों के खेल की पहली झलक

Khatron Ke Khiladi 14 Promo : खतरों के खिलाडी सीजन 14 की पहली झलक यानी…

June 29, 2024

Ladakh Accident: लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, सेना के पांच जवान बहे…

Ladakh Accident: लद्दाख में सेना के टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है…

June 29, 2024

T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका की खिताबी जंग से पहले जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड

T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका की खिताबी जंग से पहले जानिए दोनों…

June 29, 2024

Delhi: वसंत विहार में इमारत के गड्ढे में गिरे तीनों मजदूरों के शव बरामद, भारी बारिश के कारण हुआ था हादसा

Delhi: दिल्ली के वसंत विहार इलाके शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल एक निर्माणाधीन…

June 29, 2024

This website uses cookies.