‘हिन्दी ख़बर महासंवाद’ में किशोर उपाध्याय ने बताया भारत कैसे बन सकता है ‘सोने की चिड़िया’

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 7 जून को महासंवाद के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस महासंवाद का इंतज़ाम ‘हिन्दी ख़बर’ द्वारा किया गया था। देवभूमि पर इस समारोह की व्यवस्था पहाड़ों की नगरी उत्तराखंड के विकास और उज्जवल भविष्य से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए किया गया था। इस महासंवाद में कई राजनीतिक हस्तियां, पक्ष-विपक्ष के राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए थे।
उत्तराखंड के विधायक किशोर उपाध्याय ने हिन्दी ख़बर की तारीफ करते हुए कहा कि ‘हिन्दी ख़बर’ अपनी मातृभाषा को लेकर चल रहा है। ‘हिन्दी ख़बर’ एक दिन भारत का सर्वश्रेष्ठ चैनल बनेगा’। सियासत पर पूछे गए सवालों पर विधायक ने कहा कि ‘राजनीति में दूसरे के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई जाती है।’
मैंने हर प्रदेश में किया है काम
किशोर उपाध्याय ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि ‘साल 1985 में गौरीगंज से मैं विधायक बना था। मैंने पार्टी के लिए हर प्रदेश में काम किया। इस राज्य को शुरू कराने में मेरी छोटी भूमिका रही है। किसी क्षेत्र में काम सही नहीं होने पर मैं सवाल उठाता हूं।’
पीएम मोदी और BJP का हूं आभारी
विधायक ने आगे कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में कभी खड़ी नहीं हो सकती थी। मैं पीएम मोदी और BJP का आभारी हूं। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया। सीएम धामी उत्तराखंड के विकास पर काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा पूरे विश्व में पुष्कर एक ही तीर्थ है और पुष्कर धामी भी एक ही हैं। सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नया मुकाम हासिल करेगा।’
हिमालय दोबारा बना सकता है भारत को सोने की चिड़िया
किशोर उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड आज 70 हजार करोड़ का राज्य बन गया है। देवभूमि नारी-विमर्श का प्रदेश है। हिमालय दोबारा भारत को सोने की चिड़िया बना सकता है। उत्तराखंड में गांव का स्वरूप बदल रहा है। अब पहाड़ की पानी और पहाड़ की जवानी दोनों काम आएगी।’
ये भी पढ़े: हिन्दी ख़बर महासंवाद: ‘मैं चाहता हूं कांग्रेस के लोग मेरे अनुभव का फायदा उठाएं’-हरीश रावत