हिन्दी ख़बर महासंवाद: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की CM धामी की तारीफ, बोले – ‘देवभूमि बचा रही सरकार…’

उन्नत उत्तराखण्ड की थीम पर हिन्दी ख़बर द्वारा महासंवाद का आयोजन किया गया। हिन्दी ख़बर कॉन्क्लेव देहरादून स्थित पैसेफिक होटल में आयोजित किया गया। इसमें उत्तरखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं, प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी शिरकत की।
उन्होंने उत्तराखण्ड की राजनीति और सरकार के कामों पर चर्चा की। भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्म देवभूमि में हुआ। भट्ट ने प्रदेश में हुए विकास को लेकर बताया कि उत्तराखंड के 90% गांव सड़कों से जुड़े। हर घर में पानी-बिजली सुविधा दी गई है। भट्ट ने सीएम धामी की तारीफ की, उन्होंने कहा CM धामी ने अप्रत्याशित विकास किया है। हम सब का सौभाग्य है कि केंद्र में मोदी जी की सरकार है। डबल इंजन की सरकार में देवभूमि में विकास ही विकास हुआ है। उत्तराखंड के लोग देश प्रेमी हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हिन्दी ख़बर महासंवाद की तस्वीरें शेयर की हैं।
‘देवभूमि को बचाना लक्ष्य’
आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार एक्शन मोड में है। अवैध अतिक्रमण पर महेंन्द्र भट्ट ने कहा अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई हो रही है। 2000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन खाली कराई गई है। देवभूमि की जमीन को बचाना लक्ष्य है।
कांग्रेस पर बोला हमला
उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए धामी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कांग्रेस ने तुष्टीकरण कर अतिक्रमण करवाया। धामी सरकार में कड़े और कठोर कानून बनें हैं। भट्ट ने कहा देवभूमि के अस्तित्व को बचाना है।
धामी सरकार देवभूमि को बचा रही है।
लोकसभा चुनाव पर ठोका दावा
आपको बता दें कि आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव पर महेंद्र भट्ट ने सभी सीटों पर बीजेपी के विजयी होने की बात कही है। उन्होंने कहा मोदी जी उत्तराखंड के हर इंसान के दिल में बसते हैं। उत्तराखंड वासियों ने मोदी जी को अभिभावक माना है। 2024 में उत्तराखंड की पांचों सीटें BJP को मिलेगी।