Advertisement

Heli Service Update : 26 मार्च से शुरू होने जा रही हवाई सेवा

Share
Advertisement

देहरादून हवाई अड्डे से 26 मार्च से तीन शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। हालांकि अभी इन हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। हवाई अड्डे से वर्तमान में 18 से 20 हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं।

Advertisement

देहरादून हवाई अड्डे से 26 मार्च से कोलकाता, जम्मू और प्रयागराज के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। हवाई अड्डे से कोलकाता और जम्मू के लिए पूर्व में भी हवाई सेवा शुरू की गई थी। जिन्हें कुछ समय बाद बंद कर दिया गया था। अब इन्हें दोबारा शुरू किया जा रहा है।

हालांकि अभी इन हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। सेवाओं का जल्द ही शेड्यूल तैयार कर दिया जाएगा। विमानन कंपनियों का कहना है शेड्यूल बनाया जा रहा है, इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इंडिगो के मैनेजर विपिन शर्मा ने बताया कि 26 मार्च से कोलकाता के लिए इंडिगो अपनी सेवाएं शुरू करेगा।

जम्मू और प्रयागराज के लिए सेवाएं शुरू कर रहा एलाइंस। वहीं एलाइंस एयरलाइंस भी 26 मार्च से जम्मू व प्रयागराज के लिए अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। कंपनी के स्टेशन मैनेजर दिनेश राठी ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

इन सेवाओं का जल्द ही शेड्यूल तैयार कर दिया जाएगा। काफी समय से बंद थी। कोलकाता और जम्मू के लिए सेवाएं कोलकाता और जम्मू के लिए सेवाएं काफी समय से बंद थीं।

रिपोर्ट:  अशोक कुमार

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: उत्तरकाशी में पारंपरिक पंचकोसी वारुणी यात्रा का किया गया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *