Advertisement
Uttarakhand

पौड़ी में मासूम बच्चों पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Share
Advertisement

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गड़ोली और चंदौलीराई क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार को कैद करने के लिए लगाए गए पिंजरों में गुलदार कैद नहीं हो पा रहा था। लेकिन आज सुबह (20 जुलाई) चंदौलीराई गांव में लगाये गए दो पिजरों में से एक में हमलावर गुलदार कैद हो गया। जिससे गांव के लोगों ने थोड़ा चैन की सांस ली है। हालांकि ग्रामीणों को अब भी आशंका है कि इलाके में अन्य गुलदार भी हो सकते हैं।

Advertisement

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि हमलावार गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में बीते एक माह से पिंजरा लगाया हुआ था। जिस पर आज गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंस गया। दरअसल, चंदौलीराई गांव में दो सप्ताह पूर्व ही दो बच्चों पर गुलदार ने हमला कर दिया था। गुलदार के हमले से दोनों बच्चे घायल हो गए थे। लोगों के हल्ला मचाने के बाद ये गुलदार घटना स्थल से भाग गया था। दो घटना होने के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई थी। वहीं गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा और गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए थे। जिसके बाद अब ये गुलदार वन विभाग के चंगुल में फंस पाया।

वन विभाग के रेंजर ललित नेगी ने बताया

पौड़ी के वन विभाग के रेंजर ललित नेगी ने बताया कि “आज सुबह 7 बजे के आस पास ग्रामीणों ने बताया कि पिंजरे में गुलदार के गुर्राने की आवाज आ रही है। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो वास्तव में गुलदार पिंजरे में बंद था। गुलदार को रेस्क्यू कर लिया गया। अब डॉक्टरों की टीम गुलदार का मेडिकल परीक्षण करेगी कि गुलदार हमलावर क्यों हुआ।” साथ ही बताया कि “पकड़ा गया गुलदार मादा है।”

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: हल्द्वानी में स्टैंड से हटकर सवारी बिठाने व उतारने पर होगा वाहन सीज

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

This website uses cookies.