Advertisement
Uttarakhand

राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि के लिए पेगासस का सहारा ले रही कांग्रेस: भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक

Share
Advertisement

देहरादून: भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस द्वारा पेगासस को राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि का हथियार बताते हुए कहा कि उतराखंड कांग्रेस कांग्रेस का राजभवन गमन उसी राजनैतिक नौटंकी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पेगासस के जरिये फैलाया जा रहा दुष्प्रचार निराधार और बेबुनियाद है।

Advertisement

पेगासस के जरिये फैलाया जा रहा दुष्प्रचार निराधार और बेबुनियाद

आगे कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने इस फर्ज़ी कहानी को मानसून सत्र से पहले सुनियोजित तरीके से सामने रखा जिससे संसद को बाधित किया जा सके। अभी तक इस फर्ज़ी कहानी में कहीं भी ऐसा कोई सुबूत् नहीं है जिसे सरकार से जोड़ा जा सके। यह रिपोर्ट भारत के लोकतंत्र को भी बदनाम करने की साजिश है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अपने दामन पर भी नज़र डालने की जरूरत है। 2013 में आरटीआई के जवाब में यूपीए सरकार द्वारा हर माह 9000 फोन और 500 ईमैल्स खातों की निगरानी की जाती थी।

कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अपने दामन पर भी नज़र डालने की जरूरत

हाल ही में राजस्थान में विधायकों ने आरोप लगाया की उनके फोन टेप हो रहे हैं। यहाँ तक कि 2009 में ममता बनर्जी ने अपने फोन,ई मेल्स टेप करने के आरोप लगाए। वहीं 2010 में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने फोन टेपिंग और निजता के उल्लंघन पर ढाँचे को मजबूत करने पर जोर दिया और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया। अभी तक ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला जिसे सरकार से जोड़ा जा सके,लेकिन कांग्रेस अपने राजनैतिक स्वार्थ को देखकर एजेंडे के तहत यह कर रही है। अभी तक यह भी दावा नहीं किया गया है कि किसी मोबाइल विशेष नंबर की उपस्थिति पेगासस से संक्रमित है। जनता ने कांग्रेस को घपले, घोटालो और झूठ की वजह से ही सत्ता से दूर किया और अब उसके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है।

रिपोर्ट- अंशुमन मिश्रा

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.