Advertisement
Uttarakhand

Dehradun: कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया, जानें वजह

Share
Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड राज्य की राजनीति में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। दरअसल कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishore Upadhyay) को सभी दायित्वों से हटा दिया है। इस बाबत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में देवेंद्र यादव ने जिक्र किया है कि उत्तराखंड (Uttarakhand) के लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रहे हैं। कुशासन और भाजपा नेतृत्व से लोगो मे व्यापक गुस्सा है।

Advertisement

Kishore Upadhyay को सभी पदों से हटाया

यही नही, चुनौती का सामना करना और उत्तराखंड की देवभूमि और यहां के लोगों की सेवा करना हम में से प्रत्येक का कर्तव्य है। लेकिन दुख की बात है कि किशोर (Kishore Upadhyay) इस लड़ाई को कमजोर करने और लोगों के हितों को कमजोर करने के लिए भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलनसार हैं। यही नही, पत्र में जिक्र किया गया है कि किशोर उपाध्याय को व्यक्तिगत रूप से कई चेतावनियों के बावजूद, इसमें शामिल होने का उनका, आचरण पार्टी विरोधी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसके चलते किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है, और आगे की कार्रवाई लंबित है।

जानें क्या बोले हरीश रावत?

वही, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अभी फिलहाल इसकी पूरी जानकारी उन्हें नही है। लेकिन किशोर को पार्टी के प्रति अपना समर्पण रखना चाहिए था। साथ ही कहा कि पार्टी ने अगर इतना बड़ा कदम उठाया है तो कोई थोड़ा एविडेंस मिला होगा। जिसके बाद ही किशोर को पार्टी के सभी से हटा दिया है। साथ ही कहा कि कुछ दिनों पहले किशोर का भाजपा के नेताओ से मिलने का वीडियो सामने आया था, जिससे वो भी आहत हुए थे।

Dehradun: हरीश रावत की Press Conference, बोले- BJP सरकार EC के आदेश की शर्मनाक तरीके से कर रही अवहेलना

Recent Posts

Advertisement

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

मसूरी देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…

May 4, 2024

लोहरदगा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… कांग्रेस ने इस जिले को बदहाली में छोड़ा

PM Modi in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भगवान…

May 4, 2024

Palamu: कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदाद पर- पीएम मोदी

PM Modi in Palamu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में एक…

May 4, 2024

UP: अलीगढ़ में तैनात कांस्टेबल ने की खुदखुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

UP: अलीगढ़ में पुलिस में तैनात कांस्टेबल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी कर अपनी…

May 4, 2024

This website uses cookies.