उत्तराखंड: गुरुवार को खटीमा में प्रातः काल उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभु से प्रदेशवासियों का जीवन सदैव प्रकाशमय और सुखमय रहे, इसकी कामना की।
बता दें कि आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसी के साथ चार दिनों तक चले छठ पर्व का समापन हो गया। गुरुवार सुबह से ही लोग घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। मुहूर्त के अनुसार सुबह 6.41 बजे लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और पारण किया।
आज प्रातः काल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। छठ पूजा का चौथा दिन 11 नवंबर 2021, दिन गुरुवार है। इस दिन (उषा अर्घ्य) सूर्योदय का समय सुबह 06:41 बजे था। उषा अर्घ्य अर्थात इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले नदी के घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। गुरुवार की सुबह भारी संख्या में श्रद्धालु नए परिधानों में सज-धज कर गंगा तट पर पहुंचे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वहां लगे मेले का भी जमकर आनंद लिया।
MP Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 7 बजे शुरू…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शुरू…
PM Modi: मध्य प्रदेश के धार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र…
HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं के बोर्ड…
PM Modi In MP: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज (7 मई) मतदान…
This website uses cookies.