Advertisement
Uttarakhand

मसूरी कांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस की गोली से 2 सितंबर 1994 को शहीद हुए थे 6 आंदोलनकार

Share
Advertisement

2 सितंबर 1994 को मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी। आज मसूरी कांड की 29 वीं बरसी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे थे, और उन्होंने भी शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

बता दें मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही सरकार राज्य को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मसूरी शहीद स्थल पर एक शेड का निर्माण किया जायेगा। सीएम ने यह भी बताया कि राज्य आन्दोलन के दौरान 172 घायल राज्य आन्दोलनकारियों को 06 हजार रूपये प्रतिमाह तथा 2414 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों को 4500 रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हित प्रमाण पत्र बनाने के लिए 06 माह का अतिरिक्त समय दिया गया था। बहुत जिलों में इस पर कार्य हुआ। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसका दुबारा आंकलन कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाय। जनपद देहरादून में चिन्ह्ति सभी 4164 राज्य आन्दोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत किये गये है। राज्य आन्दोलनकारियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा सुविधा प्रदान की गयी है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन सुविधा प्रदान की गई है। शहीद आन्दोलनकारी के पिता को और पिता के जीवित न होने पर माता को और आश्रित को प्रतिमाह पेंशन की सुविधा प्रदान की गयी है। राज्य आन्दोलन के दौरान 172 घायल राज्य आन्दोलनकारियों को 06 हजार रूपये प्रतिमाह तथा 2414 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों को 4500 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। 06 घायल एवं 26 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को भी प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मराठा आंदोलन में बवाल, जालना में हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, पत्थरबाजी-लाठीचार्ज में 38 पुलिसकर्मी घायल

Recent Posts

Advertisement

UP: भाजपा प्रत्याशी रविकिशन के पक्ष में CM योगी ने किया रोड शो

CM Yogi Road Show: गोरखपुर महानगर के सबसे व्यस्त तीन किलोमीटर के दायरे में सीएम…

May 29, 2024

खेती की हर चीज पर GST की मार खा रहा किसान- प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Kullu: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंची.…

May 29, 2024

‘माता-बहनों के एकाउंट में एक लाख पहुंचेगा खटाखट-खटाखट, ये लोग डकार गए पैसा गटागट-गटागट’

Akhilesh in Mirzapur: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में एक चुनावी सभा…

May 29, 2024

UP: अवसर मिला तो देश के साथ गद्दारी करेगी कांग्रेस व सपा- CM योगी

CM Yogi in Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, सपा…

May 29, 2024

Gorakhpur: कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है: CM योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है देश में बीते 10 साल में व्यापक बदलाव…

May 29, 2024

This website uses cookies.