Advertisement
Uttarakhand

सीएम धामी ने बागेश्वर में मकर संक्रांति को खास बनाने के लिए किए कई ऐलान, प्रवासी उत्तराखण्डी भी हो सकेंगे शामिल

Share
Advertisement

बागेश्वर में मकर संक्रांति पर होने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि मेले को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रवासी उत्तराखण्डियों को भी उत्तरायणी मेले से जोड़ा जाएगा।

Advertisement

धामी सरकार उत्तरायणी मेले को और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा।बागेश्वर में सरयू और गोमती नदी के तट पर हर साल मकर संक्रांति के मौके पर उत्तरायणी मेला आयोजित किया जाता है। यहां भगवान शिव का बागनाथ मंदिर भी है. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन बागेश्वर के संगम पर स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। बागेश्वर का उत्तरायणी मेला एक हफ्ते तक चलता है।

उत्तरायणी मेले में बड़ी संख्या में लोग स्नान करने और मेला देखने आते हैं. यहां होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले का प्रमुख आकर्षण होते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने इस मेले को और व्यापक तरीके से मनाने का फैसला लिया है। सीएम का कहना है कि इसे राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए देश विदेश के पर्यटकों को बागेश्वर के उत्तरायणी मेले के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

स्थानीय संस्कृति को प्रमुखता देते हुए प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तरायणी मेले से जोड़ा जाएगा। मेले को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले इसके लिए उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। इस संबंध में जल्दी ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें  पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद  रहेंगे। बैठक में मेले को व्यापक स्वरूप देने की योजना तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राज्य की कला और संस्कृति के सरंक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि लोक पर्व और मेले स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए। और इसी के मद्देनजर उत्तरायणी मेले को इस बार और भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया गया है।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.