Advertisement
Uttarakhand

बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Share
Advertisement

खटीमा/उधम सिंह नगर: उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर पर बैठकर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दौरा। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Advertisement

बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रदेश में लगातार तीन दिन में बरसात के कारण आई आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करने कुमाऊं के दौरे पर निकले राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के बाद आज खटीमा के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान न भरने के कारण कार से सड़क मार्ग द्वारा खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर – प्रतापपुर सहित कई गांव में आई बाढ़ का ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण किया। बाढ़ आपदा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय बाढ़ पीड़ितों से भी मिले और उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

हर संभव मदद का दिया आश्वासन

वहीं उधम सिंह नगर जनपद में इस आपदा का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। क्योंकि किसानों की फसल अभी खेतों में ही पड़ी थी जिससे उन्हें फसल खराब होने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जो आपदा आई है। जिस कारण पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। सरकार इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं वह लगातार पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता को ढांढस बधा रहे हैं। आपदा पीड़ितों को हर प्रकार की मदद राज्य सरकार द्वारा उन्हें दी जाएगी। रिपोर्ट-परमजीत सिंह

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी का विपक्ष पर वार, बोले- कांग्रेस, सपा की सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ उपेक्षा और असुरक्षा दी

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. जहां…

May 21, 2024

Azamgarh: आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बनाने वालों को एक-एक वोट के लिये है तरसाना: CM योगी

Azamgarh: देश में पहली बार चुनाव परिणाम काे लेकर जनता जनार्दन निश्चिंत है क्योंकि पूरा…

May 21, 2024

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

This website uses cookies.