Advertisement
Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘‘बीज बम अभियान’’ तथा ‘‘गढ़ भोज’’ अभियान पुस्तकों का लोकार्पण

Share
Advertisement

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में डॉ. अरविन्द दरभोड़ा द्वारा लिखित पुस्तक बीज बम अभियान तथा श्री द्वारिका प्रसाद सेमवाल द्वारा लिखित पुस्तक गढ़भोज अभियान का लोकार्पण किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने तथा वृक्षा रोपण को बढ़ावा देने के लिये संचालित बीज बम अभियान पारम्परिक बीजों तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रभावी पहल है।

इसी प्रकार राज्य के पारम्परिक खाद्य पदार्थों की देश व दुनिया में पहचान दिलाने के लिये गढभोज अभियान भी राज्य के उत्पादों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों विषय वास्तव में समय की मांग बन गये हैं। बीज बम वास्तव में पौधारोपण का भी एक तरीका बन गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। इससे आबादी क्षेत्र के साथ ही वनों में भी फलदार पेड़ों की बहुतायत से मानव वन्य जीव संघर्ष को भी कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक उत्पादों में पौष्टिकता की अधिकता भी है। इससे हमारे इन उत्पादों को बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा। तथा रोजगार के साधन भी सृजित होंगे।

 इस अवसर पर डॉ. मोहन सिंह रावत ‘गांव वासी’, सेवानिवृत्त आई.ए.एस. डॉ. कमल टावरी , डॉ. मोहन सिंह पंवार, कमलेश गुरूरानी, माधवेन्द्र सिंह, प्रेम पंचोली आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट- अजस्त्र पीयूष

Recent Posts

Advertisement

LSG vs RR: केएल राहुल और हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…

April 27, 2024

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

This website uses cookies.