ट्वीटर पर छाया उत्तराखंड दिवस, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की 11 नई घोषणाएं

उत्तराखंड का स्थापना दिवस बुधवार से आज तक ट्विटर पर छाया हुआ है। कई घंटे तक उत्तराखंड स्थापना दिवस ट्रेंड पर रहा। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैशटैग उत्तराखंड स्थापना दिवस के नाम से ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
जानकारी के लिए बता दें इतना ही नहीं यह हैशटैग देखते ही देखते ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि इस राज्य का प्रकृति और अध्यात्म से गहरा नाता है। यहां के लोग आज देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री धामी ने रिप्लाई करते हुए उनका आभार जताया।
उत्तराखंड का सपना आंदोलनकारियों के बलिदान और उनके संघर्ष से ही साकार हो सका है। राज्य आंदोलनकारियों का यह बलिदान आने वाली पीढ़ी को याद रहे, इसके लिए उनके इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में की। उन्होंने पर्यटन और प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री चौपाल योजना समेत 11 और घोषणाएं करके राज्य के विकास को नईगति देने का काम किया है।