Advertisement
Categories: Uttarakhand

BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण का रुद्रपुर दौरा, पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Share
Advertisement

ऊधम सिंह नगर :  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने बुधवार को रुद्रपुर पहुंची। जहां उन्होंने महिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों की सराहना की है। दरअसल, महिला मोर्चा की कमान संभालने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री व यमकेश्वर विधानसभा से विधायक रितु खंडूरी भूषण प्रदेश भर में महिला मोर्चा को मजबूत करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में वे आज शाम को ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय पहुंचीं थीं। रुद्रपुर में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शंखनाद के साथ अपनी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Advertisement

जिला कार्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने लॉकडाउन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर छिड़काव, मरीजों को मास्क वितरण व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया पर आभार जताया।

रितु खंडूरी ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक के मुद्दे पर भी बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार नजूल पर मालिकाना हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा नजूल के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने पर विधायक की जमकर तारीफ की। रिपोर्ट- ललित शर्मा

Recent Posts

Advertisement

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का ‘Walkathon-Walk for Kejriwal’ कार्यक्रम, BJP पर लगाए कई आरोप

Walkathon-Walk for Kejriwal: आम आदमी पार्टी का आज (28 अप्रैल) को दिल्ली में 'वॉकथोन-वॉक फॉर…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन, एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई क्राइम ब्रांच की SIT ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता…

April 28, 2024

CSK vs SRH IPL 2024: चेन्नई में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन मारेगा बाजी ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

CSK vs SRH IPL 2024: आज के दूसरे आईपीएल मैच में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई…

April 28, 2024

GT vs RCB IPL 2024: चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का बोलबाला, देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

GT vs RCB IPL 2024: गुजरात टाइटंस रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 45वें…

April 28, 2024

This website uses cookies.