Advertisement

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, CM धामी की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक राजकुमार BJP में हुए शामिल

Share
Advertisement

दिल्ली: उत्तराखंड में कांग्रेस के पूरोला से विधायक राजकुमार आज भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।

Advertisement

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राजकुमार को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता

साथ ही आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस विधायक राजकुमार को बीजेपी में शामिल कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे। वहीं राजकुमार के बीजेपी में शामिल होने को काफी अहम माना जा रहा है।

उत्तराखंड कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

कांग्रेस विधायक राजकुमार के BJP  में शामिल होने पर मदन कौशिक ने कहा कि राजकुमार जी वरिष्ठ नेता हैं। अनुसूचित जाति में इनका बहुत प्रभाव माना जाता है। कौशिक ने राजकुमार को पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही माना जा रहा है कि कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। सीएम धामी ने राजकुमार को बधाई दी।

CM धामी की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक राजकुमार BJP में हुए शामिल

जानकारी के लिए बताते चलें कि पुरोला विधायक राजकुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की ही रही है। उनके पिता पतिदास ने 1985 उत्तरकाशी से कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *