Advertisement
Uttarakhand

शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जाये जल्द पूरी: CM धामी

Share
Advertisement

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सैन्यधाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाये। सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाय। उत्तराखण्ड में बनने वाले सैन्यधाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसके लिए पूरी योजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम के निर्माण के लिए लाई जायेगी। सैन्यधाम का स्वरूप ऐसा होगा कि यह राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक होगा।

Advertisement

सैन्यधाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाये : CM

CM धामी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाये। शहीद सम्मान यात्रा की शुरूआत अक्टूबर 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित है। यात्रा का पूरा रूट चार्ट जल्द तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है। हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दिया। शहीदों के सम्मान में यह भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए जन सहयोग लिया जायेगा। किसी भी आयोजन को सफल बनाने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश : CM धामी

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल.फैनई, सचिव अमित नेगी, वी.षणमुगम, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (अ.प्रा.), जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार एवं सबंधित अधिकारी उपस्थित थे। रिपोर्ट- अजस्त्र पीयूष

Recent Posts

Advertisement

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैं, हरदोई में बोले CM योगी

Hardoi: सृष्टि के प्रारंभ से ही दो प्रकार के मानव रहते आए हैं। एक वे…

May 6, 2024

Bharatpur: NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में नीट का एग्जाम के दौरान डमी कैंडिडेट को पकड़ा गया…

May 6, 2024

कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से नोटों का पहाड़ निकला- पीएम मोदी

PM in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी राजमुंदरी में पीएम मोदी ने एक…

May 6, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का प्रियंका पर तंज, बोले… भाजपा की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं

Priyanka khera issue: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्य़क्ष दीपक बैज ने राधिका खेड़ा पर तंज…

May 6, 2024

Uttarakhand: राजधानी देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद, बंदूक की नोक पर करा रहे हैं इलाज

Uttarakhand: देहरादून का दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल किसी न किसी कारण से हमेशा चर्चा का…

May 6, 2024

This website uses cookies.