Advertisement

सीएम तीरथ सिंह रावत सभी नें सभी कार्यक्रमों को कराया रद्द, आनन फानन में गए दिल्ली

Share
Advertisement

देहरादून: यूपी के सीएम योगी का अचानक दिल्ली दौरा तो सब जानते ही हैं, अब इस लिस्ट में उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत भी शामिल हो गए अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री के आज कई कार्यक्रम तय थे। लेकिन, अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर वह बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

 

मुख्यमंत्री आज जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। तीरथ सिंह रावत नड्डा को चिंतन शिविर में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली जाने से पहले कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर चर्चा होगी।

 

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकता है।

बताते हैं कि इस मसले पर चिंतन शिविर में भी पार्टी के कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। अब इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से चर्चा करेगा। प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें खाली हैं।

 

चर्चा है कि मुख्यमंत्री गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेंच चुनाव आयोग की उपचुनाव पर लगी रोक है। मुख्यमंत्री को 10 सितंबर से पहले चुनकर आना है। इन सभी पहलुओं पर केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *