देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (बुधवार) को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई ,सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव सोनिका भी मौजूद थे।
Benefits Of Lassi: गर्मियों में अक्सर लोग प्यास लगने पर सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते…
Cyclone Remal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'रेमल' की प्रतिक्रिया और तैयारियों की समीक्षा के…
Delhi Hospital Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी…
Cyclone Remal Alert: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात 'रेमल' (Cyclone Remal) रविवार को…
CM Yogi: गोरखपुर ग्रामीण अब गोरखपुर महानगर को टक्कर दे रहा है। 2009 से पहले…
IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फाइनल…
This website uses cookies.