Advertisement
Categories: Uttarakhand

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने सुखबीर सिंह संधू , कार्यभार ग्रहण कर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

Share
Advertisement

देहरादून: नवनियुक्त मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव संधू ने निवर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य सचिव संधू ने शासन के उच्चाधिकारियों सहित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Advertisement

मुख्य सचिव एस.एस. संधू ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके और उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सकें, हमें इसके प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना एक बहुत अच्छे उद्देश्य के साथ शुरू की जाती है, लेकिन योजना के पूर्ण होने के बाद उसका आउटकम क्या रहा, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि किसी योजना के पूर्ण होने से उस योजना के उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सका या नहीं इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि योजनाओं का लाभ समय से जन सामान्य को मिल सके इसके लिए फाईलिंग सिस्टम को छोटा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फाईल को कम से कम स्तरों में जाना पड़े इसके प्रयास किए जाएं। हमारे पास सभी स्तरों पर बुद्धिमान, मेहनती एवं समझदार लोग उपलब्ध हैं। उन पर विश्वास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थों को अपने स्तर पर फाईलों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ताकि फाईलों के निस्तारण में में तेजी लायी जा सके। अनुभाग अधिकारी स्तर तक लगातार बैठकें आयोजित की जानी चाहिए ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि कोविड के कारण रोजगार सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के प्रयास रहेंगे कि अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न किया जाए। कोविड के प्रकोप पर राज्य में स्थिति में सुधार हुआ है। इसे बनाए रखने के लिए हम सभी के द्वारा लगातार सावधानियां बरते जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु सहित सचिव एवं अपर सचिव स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित थे। रिपोर्ट- अजस्र पीयूष शुक्ला

Recent Posts

Advertisement

Cricket News : ICC T-20 रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बने हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya :  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर…

July 3, 2024

Hemant Soren : एक बार फिर हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के सीएम! चुने गए विधायक दल के नेता

Hemant Soren : झारखंड में महागठबंधन विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में हेमंत…

July 3, 2024

Champions Trophy 2025 :  इस तारीख को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम होंगी आमने-सामने

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है.…

July 3, 2024

Bihar : पहली पत्नी को सौतन रास न आई, डाल दिया गर्म खौलता तेल

Crime in Bihar : बिहार के भागलपुर में सौतन से दुश्मनी का एक हैवानियत भरा…

July 3, 2024

Hathras Satsang Stampede : हाथरस हादसे पर राष्ट्रपति पुतिन ने जताया शोक, लिखा – ‘संवेदनाएं स्वीकार करें’

Hathras Satsang Stampede : उत्तरप्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हो गया। भोले बाबा के…

July 3, 2024

UP News: देवरिया में बड़ा हादसा, करंट के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

UP News: यूपी के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

July 3, 2024

This website uses cookies.