Advertisement
State

Uttarakhand: उधमसिंहनगर के दिनेशपुर में चड़क पूजा के अंतिम दिन संन्यासियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपना व्रत तोड़ा

Share
Advertisement

उधमसिंहनगर के दिनेशपुर में चड़क पूजा के अंतिम दिन संन्यासियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपना व्रत तोड़ा। चैत्र महीने में पश्चिम बंगाल में होने वाली चड़क पूजा की तर्ज पर दिनेशपुर में भी चड़क पूजा का आयोजन किया गया।

Advertisement

पश्चिम बंगाल में चैत्र महीने में मनाए जाने वाले चड़क पूजा का दिनेशपुर में भी भव्य आयोजन किया गया। चड़क पूजा के अंतिम दिन संन्यासियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपना व्रत तोड़ा।चड़क पूजा करने वाले भक्त जिन्हें सन्यासी कहा जाता है, पूरे चैत्र महीने में भगवा वस्त्र धारण कर एक टोली के रूप में क्षेत्र के घरों में जाकर भगवान शिव पार्वती की महिमा का गुणगान और नृत्य करते हैं। इस दौरान उपवास रखते हुए सन्यासी केवल रात में फलाहार करते हैं।

चैत्र महीने के अंतिम 3 दिन इन भक्तों को कठिन करतब के साथ गुजारना पड़ता है। इन दिनों में 30 फीट ऊंचाई पर रस्से में बंधा कांटा सन्यासियों के पीठ पर भेद कर उन्हें लटकाकर घुमाया जाता है। माना जाता है कि चैत्र महीने में कठिन व्रत का सच्चे मन से पालन करने वाले सन्यासियों को इस कठिन करतब से कोई नुकसान नहीं होता। दिनेशपुर में सन्यासियों के इस अद्भुत करतब को देखकर लोग सिहर उठे। सन्यासियों ने कहा कि युवा पीढ़ी का अपनी परंपरा से परिचय कराने के लिए ये आयोजन किया गया।

चड़क पूजा के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने चड़क पूजा स्थल पर पहुंचकर सभी सन्यासियों से आशीर्वाद लिया। वहीं चड़क पूजा के आयोजन में शामिल कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार ने चड़क पूजा की महिमा बताई।

आम जनता को जो अदभुत करतब या चमत्कार लगता है। वो चड़क पूजा का कठिन व्रत करने वाले शिवभक्त सन्यासियों के कठोर दिनचर्चा का परिणाम होता है। और कठिन व्रत से ईश्वर की भक्ति में लीन शरीर कैसे हर कष्ट से मुक्त हो जाता है, इसके बखूबी दर्शन कराती है चड़क पूजा।

ये भी पढ़ें: अशोक मसाले के मालिक पर गार्ड को कार से रौंदने का आरोप, परिजनों ने बताया हत्या

Recent Posts

Advertisement

भांजे के प्यार में पागल मामी को पूर्व प्रेमी कर रहा था ब्लैकमेल, चेन्नई से बुलाया और फिर…

Crime in Gorakhpur : गोरखपुर में अवैध प्रेम संबंधों में हत्या का एक हैरान कर…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : ‘आप उनको ज्यादा रियायत दे रहे…’,अमित शाह ने राहुल गांधी के बयान का विरोध किया

Parliament Session 2024 : आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद…

July 1, 2024

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले… ‘मोदी जी कहते थे कि मिली-जुली सरकारों ने 30 साल खराब किए, अब जनता ने उन्हें…’

Kharge in Rajya Sabha:  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सत्ता पक्ष पर…

July 1, 2024

राज्यसभा में खड़गे का बीजेपी पर शायराना अंदाज में तंज… ‘शीशा वही रहता है, तस्वीर बदलती रहती है’

Mallikarjun kharge to BJP : सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और…

July 1, 2024

Parliament Session 2024 : सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं – ‘सदन में सांसद की आवाज दबाने की बहुत बड़ी कीमत…’,

Parliament Session 2024 : आज संसद की कार्यवाही शुरू हुई। राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

July 1, 2024

This website uses cookies.