Advertisement
State

Uttarakhand News: दुकानों के किराए में बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों का विरोध, किया प्रदर्शन

Share
Advertisement

Uttarakhand News: दुकानों के किराए में बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों का विरोध, किया प्रदर्शननगर पालिका की ओर से प्रस्तावित ट्रेड टैक्स एवं किराया वृद्धि के विरोध में शनिवार को मल्लीताल के व्यापारियों ने नगरपालिका के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सोमवार को भी अपना धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया।

Advertisement

शनिवार को किए धरना प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर पालिका द्वारा एकतरफा फैसला लेकर ट्रेड टैक्स एवं दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया जो व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा किराया बढ़ाए जाने से पूर्व व्यापारियों से कोई राय नहीं ली गई, जो कि गलत है।

उन्होंने कहा कि पहले ही यहां के व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऊपर से पालिका ने और अधिक किराया बढ़ाकर उनकी कमर ही तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जब तक पालिका ट्रेड टैक्स व दुकानों के किराए में जो वृद्धि की है उसे वापस नहीं लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

शनिवार को व्यापारियों ने श्री राम सेवक सभा प्रांगण में एकत्र होकर निर्णय लिया कि सभी व्यापारी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। उसके बाद सभी व्यापारी नगरपालिका कार्यालय के समक्ष पहुंचे तथा पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे। धरना प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, राजेश, जीत सिंह, आनंद, विवेक वर्मा, भारती साह, रईस खान, हिमांशु जोशी, परीक्षित शाह सिद्धार्थ क्षेत्री, अनिल ठाकुर आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: पेपर लीक मामले में SIT को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी संजय धारीवाल को किया गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

Bihar : नीरज का तेजस्वी पर तंज… ‘कहां है आपका लोकेशन… जिस गोला पर हैं वहीं से ट्विटर ज्ञान देते रहिएगा’

Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…

July 5, 2024

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : देसी शादी में लगेगा विदेशी तड़का

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…

July 5, 2024

Allegation : वीडियो बनाने पर एसडीएम ने की पत्रकार से मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा

Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी कोर्स, मदरसा शिक्षक परिषद के अध्यक्ष बोले – ‘415 रजिस्टर्ड मदरसों में..

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…

July 5, 2024

Hathras Stampede News : पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा – ‘मुआवजा सही मिलना चाहिए’

Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…

July 5, 2024

This website uses cookies.