Advertisement

Yogi Adityanath का रिकॉर्ड बेमिसाल, मुख्यमंत्री पद पर पूरे करेंगे 6 साल

Share
Advertisement

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 25 मार्च को कार्यालय में छह साल पूरे करने वाले हैं। इसके साथ ही वो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

Advertisement

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, योगी अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करते ही लगातार छह साल छह दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आपको बता दें कि ये राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अब तक की सबसे लंबी अवधि है।

इससे पहले 1954 से 1960 तक पांच साल 345 दिन तक कांग्रेस के डॉक्टर संपूर्णन और कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे।

भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लखनऊ (Lucknow) में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी। इस खास मौके पर सरकार एक समारोह की शुरुआत करेगी, जहां योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियां और पिछले छह साल में राज्य में हुए बदलावों के बारे में बताएंगे। वो बेहतर कानून व्यवस्था और रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के कारण राज्य में बने निवेश के अनुकूल माहौल के बारे में भी बात करेंगे।

आपको बता दें कि इसी तरह प्रभारी मंत्रियों द्वारा जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे।

आपको याद दिला दें कि 2022 में राज्य विधानसभा में 255 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में दूसरी बार सत्ता में आई। इस जश्न में पार्टी की राज्य यूनिट भी इस अवसर को विभिन्न कार्यों के साथ मनाएगी।

यहां देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें