Advertisement

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत

Share

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Express Way) के जेवर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा। ओवरलोडिंग डंपर से बोलेरो कार पीछे से टकरा गई

यमुना एक्सप्रेस वे
Share
Advertisement

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Express Way) पर जेवर टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा। आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा पर हुआ बड़ा सड़क हादसा। जिसमें 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। दरअसल एक ओवरलोडिंग डंपर से बोलेरो कार पीछे से टकरा गई जिससे मौके पर 5 लोगों की मौत, 2 लोग घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्तियों को तुरंत उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल मे भर्ती कर दिया है। पुलिस ने ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई 2 वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए पूरे परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *