Advertisement

मनपसंद खाना नहीं बनने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ कई वार, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Share

पीड़िता की आवाज सुनते ही पड़ोसी दोड़कर आए। लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानलेवा हमला करने की धारा में पुलिस ने आरोपी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

पति को किया गिरफ्तार
Share
Advertisement

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया जो लोग सोच भी नहीं सकते। नाराज पति ने अपनी मामूली सी बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मन का खाना नहीं बनने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर खून से लथपथ छोड़कर आरोपी पति भाग निकला था। जिसे मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

दरअसल आरोपी सुभाष सोमवार रात घर में था। पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी के जवाब देने पर नाराज सुभाष ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया था। 

पुलिस ने बताया की पीड़िता के शरीर में कई जगह चोट आई है। पीड़िता लक्ष्मी खून से लथपथ होकर मदद के लिए चिल्ला रही थी। पीड़िता की आवाज सुनते ही पड़ोसी दोड़कर आए। लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानलेवा हमला करने की धारा में पुलिस ने आरोपी सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

पहले भी आया था ऐसा मामला

कुछ दिन पहले भी रायबरेली से खाने के लेकर विवाद का मामला सामने आया था। जहां एक पत्नी के नॉनवेज ना बनाने पर पति ने उसको घर से बाहर निकाल दिया। मनीषा ने आरोप लगाया था कि, उसके ससुराल वालें उससे जबरदस्ती नॉनवेज खाना बनवाते है और जब वो इसके लिए मना करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। जब पीड़ित मनीषा रोते- बिलखते अपने मायके चली गई, वहां उसने सारी बातें अपने घरवालों को बताई। पहले तो उसके घरवालों ने मनीषा के पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ भी समझने की कोशिश नहीं की।

यह भीव पढ़ें: रायबरेली : पत्नी ने नॉनवेज बनाने से किया इंकार तो पति ने घर से निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *