अंबेडकरनगर में पुलिस की शर्मनाक हरकत का वीडियो हुआ वायरल, महिलाओं पर पुलिस ने किया ‘लाठीचार्ज’

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसाती हुई नजर आ रही है। बता दें यूपी के अंबेडकरनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने पर बवाल मच गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस और जनता के बीच जमकर पत्थर और लाठियां चलीं।
महिलाओं का लाठियों से सम्मान करती यूपी पुलिस के सिपाही….
— Priyam Singh (@KhadedaHobe) November 6, 2022
कुछ तो शर्म करो…https://t.co/4GboX0TUTj pic.twitter.com/F0GLQqKIT8
पुलिस ने महिलाओं पर बरसाए डंडे
वहीं पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजी। यहीं नहीं प्रदर्शन में महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। हालांकि पुलिस का आरोप है कि महिलाओं ने पत्थरबाजी की थी। जिसके बाद पुलिसवालों ने महिला प्रदर्शकारियों पर जमकर लाठी बरसाया। इस प्रदर्शन के दौरान कई पुलिस वालों के साथ वहां मौजूद महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। लेकिन इस पूरे विरोध प्रदर्शन पर यूपी पुलिस द्वारा कि गई ये कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है।
पुलिस ने 6 से अधिक को हिरासत में लिया
महिलाओं की बढ़ती नाराजगी देख कर कोतवाल ने घटना की जानकारी SDM को दी। इसके बाद SDM हरि शंकर लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पुलिस की नहीं सुन रही थी। इस मामले में पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ता समेत 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वही इस पूरे मामले पर एसपी ने बताया कि महिलाओं को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने उग्र होकर एक महिला सिपाही की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद मजबूरन पुलिस ने बल का प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।