Advertisement
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: पहले किया दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी

Share
Advertisement

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्र के साथ दुष्कर्म का मामला समने आया है। सिर्फ इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लड़की के सीने पर ब्लेड से काटकर अपना नाम भी लिखा। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित लड़की करीब 14 साल की है। पीड़िती ने बताया कि आरोपी लड़के का नाम अमन सोनकर है। स्कूल जाते समय आरोपी ने लड़की को अपने जाल में फंसा लिया और फिर रेप का वीडियो बना लिया।

Advertisement

आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म Uttar Pradesh

महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार के उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर आए दिन जुर्म बढ़ते जा रहे हैं। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) महिलाओं की सुरक्षा का दावा कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ मनबढ़ दबंग सरकार के दावों पर पानी फेर रहे हैं। हाल ही में यूपी के कानपुर में एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुष्कर्म को अंजाम देने वाला युवक लड़की के पहचान का ही है। आरोपी युवक ने पहले लड़की को प्रेम जाल में फांसा फिर उसके साथ बेदर्दी से दुष्कर्म को अंजाम दिया।

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी Uttar Pradesh

युवक के हरकतों से प्रताड़ित लड़की ने जब शिकायत की बात कही तब आरोपी ने काफी खौफनाक कदम उठाया। शिकायत की बात पर आरोपी ने गुस्से में लड़की का सीना चीर दिया। उसने लड़की के सीने पर ब्लेड से काटकर खून निकालते हुए अपना नाम लिख दिया। और सनकी आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देगा। उसने लड़की से कहा है कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जैसे सीने पर ब्लेड मारा है वैसे ही तुम्हारा गला भी काट दूंगा। साथ ही आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म करते हुए एक वीडियो भी बना लिया है। जिसके जरिए लड़की को ब्लैकमेल कर उससे पैसे लेता है।

पहले भी ऐसा एक मामला आया था सामने

बता दें कानपुर में ही पहले भी ऐसा एक मामला सामने आया था। जिसमें गैंगरेप के बाद लड़की के सीने परब्लेड से नाम लिख दिया गया था। लेकिन दुखद यह है कि उस केस में आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ब्लैकमेल कर लड़की से पैसे लेता था आरोपी

आरोपी युवक के ब्लैकमेल से परेशान लड़की ने बड़ी बहन की शादी के लिए रखे 10 लाख रुपये भी युवक को दे दिए। शादी के लिए घर में एक अटैची में 12 लाख रुपये से ज्यादा रखे हुए थे। जिसमे से ब्लैकमेल की शिकार हो रही लड़की ने अटैची से पैसे निकाल-निकालकर आरोपी को कई लाख रुपये दे दिए। लाखों रूपए गायब होने को लेकर जब घरवालों ने पूछताछ की तब लड़की ने आपबीती सुनाई। इस मामले में पुलिस में शिकायत कर दी गई है। और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: बढ़ते H3N2, COVID केस के बीच सरकार ने दिए दिशानिर्देश

Recent Posts

Advertisement

एलजी साहब भाजपा के एजेंट कि तरह काम कर रहे हैं और ये सीएम केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है- सौरभ भारद्वाज

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…

May 6, 2024

Lok Sabha Election: आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव समेत 12 ने दाखिल किया नामांकन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…

May 6, 2024

Jalandhar: भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…

May 6, 2024

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं सूची, जौनपुर से श्याम सिंह यादव पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…

May 6, 2024

Sant Kabir Nagar: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइक को किया आग के हवाले

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…

May 6, 2024

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

This website uses cookies.