Advertisement
Uttar Pradesh

UP: महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, लोग बोले- जलपरी, देखें तस्वीर

Share
Advertisement

Uttar Pradesh: पीलीभीत जिले में एक महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। सरकारी अस्पताल में जन्मे विचित्र बच्चे की जानकारी होने पर उसे देखने वालों का तांता लग गया। उसकी शारीरिक बनावट देख हर कोई अचंभित रह गया। हालांकि चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार के लोग गर्भवती महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। रात करीब 10 बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन नवजात को देख अस्पताल स्टाफ व महिला के परिवारवाले हैरान रह गए। महिला की गोद में विचित्र नवजात 

Advertisement

नीचे का धड़ मछली जैसा 

नवजात का शरीर तो इंसान की तरह था, लेकिन नीचे का धड़ मछली के आकार था। उसके पैर नहीं थे। नीचे का धड़ मछली के आकार का होने से लोग उसे जलपरी और मछली का जैसा बता रहे थे। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों के अलग-अलग मत रहे। 



महिला के परिवार वालों ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10:00 बजे जन्म होने के चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। अस्पताल की एएनएम विमला गंगवार ने बताया कि इस नवजात बच्चे का जन्म नॉर्मल था। अपने जीवन काल में पहली बार ऐसा बच्चा देखा है। हालांकि चार घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। 

ये भी पढ़ें: यूसीसी लागू किया तो खराब हो जाएंगे मुल्क के हालात: सपा सांसद डॉ बर्क

Recent Posts

Advertisement

Bihar: कांग्रेस ने ओबीसी, एससी-एसटी के साथ हमेशा अन्याय किया- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav in Bihar: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  गुरुवार को…

May 23, 2024

Azamgarh: BJP उम्मीदवार निरहुआ के समर्थन में रोड शो में अपर्णा यादव समेत कई भोजपुरी स्टार हुए शामिल

Azamgarh: आजमगढ़ लोकसभा 2024 चुनाव के छठवें चरण का आज अंतिम दिन है। इस चरण…

May 23, 2024

Sant Kabir Nagar: गृहमंत्री अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले- 40 सीट ही पाएगा गठबंधन

Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान पार्टी प्रत्याशी…

May 23, 2024

ओडिशा की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे नवीन पटनायक- सीएम योगी

CM Yogi in Kendrapada: सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा में नवीन पटनायक…

May 23, 2024

Badaun Accident: भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

Badaun Accident: बदायूं में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल एक रोडवेज बस…

May 23, 2024

कांग्रेस की सरकार बनने वाली नहीं है, इनको दिया हर वोट बेकार ही होना है: PM मोदी

Mahendragarh: लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में प्रचार का आज आखिरी दिन है. इसके मद्देनजर…

May 23, 2024

This website uses cookies.