UP: आगरा में रमज़ान के पवित्र महीने को लेकर शुरू हुई तैयारियां

ताजनगरी आगरा की शाही जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में अकीदत मंद नमाज पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। रोजा इफ्तार करते हैं। वहीं तरावी की नमाज भी अदा करते हैं।
जिसको लेकर इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन मोहम्मद जाहिद ने मस्जिद की तैयारियां पूरी कर ली है। इस महीने में सुबह सूरज निकलने से पहले सेहरी करने के बाद रोजा रखा जाता है। वहीं सूरज डूबने पर रोजा इफ्तार किया जाता है।
इस पूरे महीने में हजारों की संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत करते हैं। अमन चैन की दुआ करते हैं। वहीं इस महीने के शुरू होते ही बाजारों में रोनक भी देखने को मिल रही है।
रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
ये भी पढ़ें:UP: संदिग्ध परिस्थितियों में 3 घरों में लगी आग, लगभग 10 लाख का हुआ नुकसान