Advertisement
Uttar Pradesh

UP Nikaay Chunaav: यूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मियां, सपा-कांग्रेस ने जारी की मेयर उम्मीदवारों की सूची

Share
Advertisement

UP Nikaay Chunaav: उत्तर प्रदेश में जल्द ही नगर निकाय चुनाव के तारीखो की घोषणा होने वाली हैं। निकाय चुनाव के लिए हर लेवल पर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। एक तरफ चुनाव आयोग चुनाव को अच्छी तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है।

Advertisement

निकाय चुनाव की तैयारी में यूपी UP Nikaay Chunaav

निकाय चुनाव के लिए हर लेवल पर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। एक तरफ चुनाव आयोग चुनाव को अच्छी तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को निकाय चुनाव के लिए अपने आठ मेयर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी मेयर पद के लिए अपने दो प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

सपा ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची UP Nikaay Chunaav

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। सपा ने बुधवार देर रात चिट्ठी जारी कर मेयर पद के आठ प्रत्याशियों का एलान किया। सपा की ओर से गोरखपुर से काजल निषाद, फिरोजाबाद से मशरुर फातिमा, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, अयोध्या से आशीष पांडेय समेत कई लोगों को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है

सपा के प्रत्याशियों की सूची

  • लखनऊ- वंदना मिश्रा
  • गोरखपुर- काजल निषाद
  • इलाहाबाद- अजय श्रीवास्तव
  • झांसी- रघुवीर चौधरी
  • मेरठ- सीमा प्रधान
  • शाहजहांपुर- अर्चना वर्मा
  • फिरोजाबाद- मशरुर फातिमा
  • अयोध्या- आलोक पांडेय

कांग्रेस ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने वाराणसी और कानपुर में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

  • कानपुर- आशनी अवस्थी
  • वाराणसी- अनिल श्रीवास्तव

कब होगी वोटिंग?

बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश में दो चरणों में स्थानीय चुनाव हो रहा है। पहले चरण में वाराणसी सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण में कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। 11 अप्रैल से पहले चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन शुरू कर दिया गया है। पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन किया जाएगा। वहीं 13 मई को मतगणना की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Covid-19: देश में दर्ज किए गए कोरोना के 10,000 से ज्यादा मामले

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.